कोतवाली इलाके की अस्करगंज मस्जिद के पास नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में भड़काऊ बयानबाजी और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोपी मोहम्मद राफे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में शांतिभंग की धारा में केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि इलाके के अस्करगंज मस्जिद के पास मजार पर कुछ लोग एकत्र हैं और नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच गई और मौके से गोरखनाथ इलाके के रसूलपुर निवासी मोहम्मद राफे को गिरफ्तार कर लिया। राफे पर सोशल मीडिया पर भी कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।