गोरखपुर के पादरीबाजार शाहपुर इलाके से लापता दोनों बहनों को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बरामद कर लिया है। बड़ी बहन को उसके प्रेमी के घर से पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर छोटी बहन भी मिल गई। जांच में पता चला है कि बड़ी बहन अपने प्रेमी से शादी करने के लिए घर से निकली थी और इसी बीच पुलिस को अपहरण की सूचना दी गई थी।
पुलिस ने केस दर्ज कर बहनों और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि शाहपुर इलाके के लतीफनगर कॉलोनी से किताब लेने निकली दो बहनें लापता हो गईं थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर पिता ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल
स्विच ऑफ हो गया था।
पिता ने देर शाम पादरीबाजार चौकी पर तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। छोटी बहन कक्षा दसवीं और बड़ी बहन बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पिता गाड़ी चलाते हैं और सोमवार की सुबह काम पर निकल गए थे। बेटियां घर पर किताब खरीदने की बात बोलकर निकली थी और फिर लौटी नहीं।
देर शाम तक वापस नहीं आने पर घर से फोन आया जिसके बाद बेटियों के मोबाइल पर संपर्क किया तो उनका नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों को बरामद कर लिया है।