फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग बाबू को रुपये देकर तत्काल टिकट लेता था दलाल

Mon, 02 Nov 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुकिंग बाबू को रुपये देकर तत्काल टिकट लेता था दलाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बुकिंग बाबू को रुपये देकर तत्काल टिकट खरीदने वाले दलाल को आरपीएफ की सीआईबी टीम ने रविवार को गोरखनाथ में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से दिल्ली के साथ ही मुंबई जाने का तत्काल टिकट, रुपये और मोबाइल बरामद किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरपीएफ उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीआईबी (क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्रांच) के इंस्पेक्टर साहनवाज ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह 11 बजे गोरखनाथ पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) पहुंचे। काउंटर से टिकट लेकर निकल रहे संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 2 नवंबर के गोरखधाम एक्सप्रेस के गोरखपुर से दिल्ली तक के चार और मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के दो स्लीपर के टिकट मिले। इसके अलावा उसके पास दो हजार रुपये, एक मोबाइल, दो आरक्षण मांग पत्र बरामद किया। पूछताछ में उनकी पहचान कोतवाली, शाहमारूफ के रहने वाले फैजाल अहमद के रूप में हुई। आठ माह से वह धंधे में लिप्त था। उसके पादरी बाजार, गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले उसके साथियों की तलाश आरपीएफ कर रही है। फैजाल ने बताया कि तत्काल टिकट बनवाने के बाद पैसेंजर से प्रति व्यक्ति 250 रुपये लेता था जिसमें 100 रुपये बुकिंग बाबू को भी देता था। बयान दर्ज करने के बाद सीआईबी टीम ने आरोपी को पोस्ट प्रभारी एनके तिवारी के हवाले कर दिया। देर शाम उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें