फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के पोखरा में चुनावी जनसभा स्थल पर बम विस्फोट, मौके पर पहुंची पुलिस

Wed, 27 Nov 2019 07:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल में चल रहे उपचुनाव के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के पोखरा में एक चुनावी जनसभा के पूर्व जनसभा स्थल के निकट बम विस्फोट के दौरान हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए सभा स्थगित कर घटना की जांच कर रही है। सभा में पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड सहित नेकपा के वरिष्ठ नेता संबोधित करने वाले थे। नेपाल में चल रहे उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार में जुट गईं हैं। 

बुधवार की शाम पोखरा में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल सीपीएन के निर्वाचन क्षेत्र के पास चुनावी जनसभा होना सुनिश्चित था। इसके पूर्व ही एक बम विस्फोट हुआ है। बुधवार को पोखरा नगर पालिका-4 स्थित प्रदर्शन केंद्र में आयोजित एक चुनावी सभा के पास बम विस्फोट हुआ। जिसमें हड़कंप मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विस्फोट से कोई मानवीय क्षति नहीं हुई। लेकिन पास खड़ी एक बस क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है।

शसस्त्र पुलिस डीएसपी सूरज श्रेष्ठ ने बताया कि विस्फोट में एक ही समूह के शामिल होने का संदेह है। प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित चुनावी बैठक में सीपीएन (एम) के अध्यक्ष प्रचंड, नेता बामदेव गौतम, सुभचंद्र नेमांग, काठमांडू नगर महापौर विद्यासुंदर शाक्य आने वाले थे। 

7 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कास्की उम्मीदवार विद्या भट्टराई के पक्ष में माहौल बनाने के लिए नेता पोखरा पहुंच रहे हैं। विस्फोट से कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें