फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात से लौट रही बोलेरो ओवरब्रिज पर पलटी, एक की मौत,13 घायल

Tue, 21 May 2019 03:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो,  बस्ती 
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन

फोरलेन पर पुरानी बस्ती के हड़िया ओवरब्रिज पर बरात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के बहनोई की मौत हो गई। 13 अन्य घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती थाने के मरवटिया से संतकबीरनगर के भदहा खलीलाबाद में सोमवार को बरात गई थी। विवाह होने के बाद रात में घर के छोटे बच्चे और किशोरों को दूल्हे रमेश के बहनाई सूर्यप्रकाश पुत्र रामकिशोर निवासी परसिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर के साथ घर भेज दिया गया।

सोमवार रात लगभग तीन बजे उनकी बोलेरो हड़िया ओवरब्रिज पर पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सूर्यप्रकाश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें