फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो भेजने का आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

विज्ञापन
दिल्ली में गिरफ्तार छात्रा को ब्लेकमेल करने का आरोपी
विज्ञापन
छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। इंजीनियरिंग की छात्रा को अश्लील फोटो भेजने और ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये मांगने के आरोपी को साइबर सेल की पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। रविवार की शाम उसे गोरखपुर लाया जाएगा। आरोपी पुष्पेंद्र, गाजीपुर के मुहम्मदाबाद के नसरतपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ डेढ़ साल पहले पिपराइच थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पिपराइच इलाके की रहने वाली युवती एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। आरोपी पुष्पेंद्र शर्मा उर्फ करन 2016 में पिपराइच इलाके में शादी में शामिल होने आया था। इस दौरान ने मोबाइल फोन से युवती की फोटो खींच ली। फिर उसे एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा। कुछ दिन बाद उसने आपत्तिजनक तस्वीरें युवती के व्हाट्सएप पर भेज दीं। जिसके बाद छात्रा ने फोन पर बातचीत करना बंद कर दिया। आरोप है कि पुष्पेंद्र कई बार छात्रा से मिलने कॉलेज भी गया। मुलाकात न होने पर प्राचार्य और शिक्षकों के मोबाइल पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भेजता था। छात्रा के नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर तस्वीर पोस्ट करने लगा। घरवालों ने फोन कर फोटो डिलिट करने के लिए कहा तो आरोपित दो लाख रुपये मांगने लगा। 25 मार्च 2018 को छात्रा की मां ने पुष्पेंद्र के खिलाफ पिपराइच थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में कार्रवाई ना होने पर घरवालों ने एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी के आदेश पर साइबर सेल ने जांच शुरू की और बृहस्पतिवार को दिल्ली के अशोकनगर इलाके से स्थानीय पुलिस की मदद से पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पुष्पेंद्र ने बताया कि वह एक प्राइवेट बैंक में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें