भाजपा के मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंशी ।
- फोटो : rajesh
युवाओं को मतदाता बनाने के लिए भाजपा ने एक सितंबर से अभियान शुरू किया है। गोरक्ष क्षेत्र में यह अभियान चार से तेरह सितंबर तक चलेगा। पार्टी का मानना है कि लगभग एक करोड़ युवा हैं जिन्हें मतदाता बनना है। पार्टी ऐसे युवाओं का बूथ स्तर पर कैंप लगाकर फार्म भरवाएगी। जब निर्वाचन आयोग फार्म जमा करेगा तब जमा करा दिया जाएगा।
यह जानकारी नव मतदाता पंजीकरण अभियान के प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबास यदुवंश ने दी। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्हाेंने कहा कि एक करोड़ नव मतदाताओं का चुनाव में अहम रोल होगा। इस नाते पार्टी उनसे जुड़ने के लिए यह अभियान चला रही है। सभी का फार्म भराकर उनसे संपर्क साधा जाएगा। 15 से 31 सितंबर तक निर्वाचन आयोग मतदाता बनवाने के लिए अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथों के अलावा कालेजों, शिक्षण संस्थाओं, कोचिंग आदि में भी कैंप लगाकर युवाओं को वोटर बनाएंगे। बहुत से ऐसे युवा जो दूसरे शहरों में अध्ययन करते हैं, वे चुनाव में अपने घर नहीं पहुंच पाते, इस नाते उन्हें वहीं पर वोटर बनाया जाएगा।