फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कोच अटेंडेंट एसी प्रथम श्रेणी के यात्रियों का बेडशीट नहीं लगाते?- भाजपा विधायक ने किया ट्वीट

Tue, 27 Aug 2019 03:11 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
भाजपा के नगर विधायक डाक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल - फोटो : social media
विज्ञापन

ट्रेन से गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा कर रहे भाजपा के नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी के एसी कोच में असुविधा होने पर ट्विटर का इस्तेमाल करते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और पूर्वोत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों से सवाल किया, जिसके बाद तुरंत ही उनकी समस्या का समाधान किया गया। 

विज्ञापन


दरअसल नगर विधायक राधा मोहन दास 25 अगस्त को कृषक एक्सप्रेस में एसी प्रथम श्रेणी में गोरखपुर से लखनऊ तक की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान कोच अटेंडेंट बेडरोल रखकर चला गया। जब उससे बिछाने के लिए कहा तो उसने अनसुना कर दिया। जबकि एसी कूप में चादर रिसीव करने और उसे बिछाकर रखने की जिम्मेदारी कोच अटेंडेंट की ही होती है। 
 

इसी से नाराज नगर विधायक ने ट्वीट किया कि क्या कोच अटेंडेंट एसी प्रथम श्रेणी के यात्रियों का बेडशीट आदि नहीं लगाते? अगर नियम बदला है तो रेलवे इसकी जानकारी दे।
विज्ञापन

 

उनकी शिकायत पर डीआरएम ने खेद जताते हुए तुरंत ही वरिष्ठ कोचिंग डिपो से रिपोर्ट तलब किया। इसके अलावा नगर विधायक ने ट्रेन के लेट होने की भी शिकायत की है। उन्होंने लिखा कि गोरखपुर पहुंचने के लिए ट्रेन का निर्धारित समय 10.40 बजे है, जबकि ट्रेन 12.40 बजे स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें