फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास पर्व के बहाने मिशन 2017 का आगाज

Sat, 28 May 2016 01:24 AM IST
टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी व सदर सांसद महन्त आदित्य नाथ बातचीत करते । - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में पहुंची मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई की और एम्स का मुद्दा उठाकर पूर्वांचल की जनता की दुखती रग को छुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसकी राह में बाधाएं खड़ी कर रही है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो ऐसी स्थितियां विकास के रास्ते में आड़े नहीं आ पाएंगी। इसके जरिए उन्होंने मिशन 2017 का आगाज कर दिया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम कहने के लिए तो सरकार की उपलब्धियां गिनाने को है, पर सच यह है कि भाजपा ने इसी बहाने मिशन 2017 का आगाज किया है। गोरखपुर सियासत का एक प्रमुख केंद्र है। यहां से निकला संदेश पूर्वांचल के हर कोने तक जाता है। यही वजह है कि स्मृति ने उन मुद्दों को छुआ जो यहां की मूल समस्या है। इससे पहले वह तब यहां आई थीं, जब वह महिला सभा की अध्यक्ष थीं।

मंदिर में आदित्यनाथ से मिलीं तो उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का नजारा मुझे आज तक नहीं भूला। बेड पर मासूम जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। रोज न जाने कितनी मांओं के गोद सूने हो रहे थे। डाक्टरों से बात की तो वे परेशान थे। वह मांओं का दर्द इसलिए समझती हैं कि वह भी दो बच्चों की मां हैं। इसी बहाने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि एम्स की राह में वह बाधा खड़ी कर रही है। यूपी में भाजपा की सरकार होगी तो ऐसी समस्या नहीं होगी। जिस दिन एम्स की स्थापना हो जाएगी, बहुत सी मांओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं को गिनाते हुए केंद्र सरकार के कार्यों का बताना नहीं भूलीं। कहा कि पहले यूरिया के लिए किसानों को लाठी खानी पड़ती थी। बगैर नीम कोटेड यूरिया की कालाबाजारी होती थी। मोदी ने कालाबाजारी रोकने के लिए सभी यूरिया को नीम कोटेड कराया। युवाओं पर फोकस करते हुए मुद्रा योजना का जिक्र किया।

वह सपा-बसपा पर हमला करने से भी नहीं चूकीं। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे को नहीं सुहाते, पर सीबीआई के भय से दोनों कांग्रेस सरकार के साथ थीं। कार्यकर्ताओं को अपने से जोड़ते हुए वे बोलीं कि वे लोग निरंतर संघर्ष करते रहें। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर सभी चुनौतियां समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें