फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी गिरेबां में झांके राज्य मंत्री

Fri, 10 Jun 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
पूर्व विधायक अतुल सिंह ने सांसद पर एम्स में अड़ंगा डालने का आरोप लगाने वाले चिकित्सा शिक्षा एवं कृषि मंत्री राधेश्याम सिंह को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी है। कहा कि एम्स महंथ के प्रयास से ही यहां आया है। प्रदेश सरकार यदि जमीन देती तो काम शुरू हो गया होता। केंद्र सरकार ने इसके लिए धन भी रिलीज कर दिया है। चीनी मिलों से घटतौली कराके धन उगाही करने वाले से किसी को नसीहत की जरूरत नहीं।
विज्ञापन



पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जमीन पर न्यायालय का स्टे है। इसके बाद भी राधेश्याम सिंह ऐसा बोल रहे हैं, जबकि सच्चाई वह भी जानते हैं। प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से तंग आकर ही आदित्यनाथ ने फर्टिलाइजर परिसर में एम्स बनवाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से बात की। भाजपा नेता ने कहा कि उनकी कार्यप्रणाली से पूरा कुशीनगर परिचित है।

उधर, भाजपा नेता आदित्य प्रताप सिंह ने भी राधेश्याम सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महंत पर उनका बयान साबित करता है कि वह मानसिक रोगी हो गए हैं। पूर्वांचल की जनता भली भांति जानती है कि आदित्यनाथ के प्रयास से ही एम्स गोरखपुर में आया है। दूसरे की संपत्ति हड़पने वाले के मुंह से नैतिकता की बात बेमानी है। उन्होंने राज्य मंत्री पर जमीन कब्जा करने, पशु तस्करों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें