फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे महाराणा प्रताप’ 

Mon, 09 May 2016 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोग। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
शहर के विभिन्न स्कूलों व प्रतिष्ठानों में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप को राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के बलरामपुर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी के प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि महाराणा प्रताप एक मात्र ऐसे शासक थे जिन्होंने हिंदू ध्वजा को लेकर संघर्ष किया। उन्होंने उत्तर भारत में हिंदू साम्राज्य स्थापित करने का संकल्प लिया था। उनका प्रेरक जीवन भारतीयों के लिए मार्ग दर्शन करेगा।

प्रधानाचार्य रामजन्म सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे। उन्होंने मुगलों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। स्वाधीनता के लिए सदैव संघर्ष किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक डॉ. रघुनाथ चंद ने कहा कि महाराणा प्रताप अतुलनीय योद्धा थे। उनका जीवन देश, काल, मर्यादा के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर भगवान सिंह, ब्रह्मदेव यादव, डा.ॅ फूलचंद प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूर्यकुंड में महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन को रेखांकित किया। विद्यालय के विद्यार्थी आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने दृढ़ चरित्र बल से यह सिद्ध कर दिया था कि मातृभूमि की स्वतंत्रता न मिलना सबसे बड़ा कष्ट है।  इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य रमेश सिंह, राधेश्याम तिवारी, नागेंद्र नाथ पांडेय, डॉ राजेश श्रीवास्तव, रमाशंकर ओझा आदि उपस्थित थे।

दूसरी ओर अमर शहीद बंधू सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच वक्ताओं ने कहा कि आज के युवाओं को राणाप्रताप से प्रेरणा लेने की जरूरत है। महाराणा प्रताप ने जिन परिस्थितियों में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देश का स्वाभिमान बचाया था। वह आज भी हमें प्रेरणा देता है।

स्मारक समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता शीतल पांडेय, राकेश सिंह पहलवान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभ्राटचंद कौशिक, विजयनारायण सिंह, विश्वजिताशु सिंह, देवेेंद्र गौड़, अभिषेक सिंह, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. श्याम सिंह, अरुण सिंह, सभासद राधेश्याम रावत, वैभव सिंह, अफरोज आलम, गुड्डू सिंह, रमेश यादव, चंद, प्रशांत सिंह, विकास सिंह, अनिल कुमार सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

उधर, महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं ने रेलवे स्टेशन स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान नेताओं ने कहा कि देश की अस्मिता की रक्षा के लिए राणाप्रताप ने घास की रोटी खाई पर आक्रांताओं के सामने अपना सिर नहीं झुकाया। हर देशवासी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। माल्यार्पण करने वालों में डा. धर्मेंद्र सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, रणजीत राय बड़े, राधेश्याम रावत, रीतेश सिंह, बब्बू, विनोद दुबे, दयाकृष्ण गुप्ता, पवन यादव, राजकुमार पाल, पंकज गौड़, श्रवण शुक्ला, विनित पटेल, दीपू यादव, सहित अन्य कई लोग थे। मेयर, नगर आयुक्त ने किया माल्यार्पण मेयर डॉ. सत्या पांडेय, नगर आयुक्त बीएन सिंह और नगर निगम के पार्षदों ने महाराणा प्रताप जयंती पर रेलवे स्टेशन उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि राजपूतों की सर्वोच्चता एवं स्वतंत्रता के प्रति दृढ़ संकल्पवान वीर शासक एवं महान देशभक्त महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों मेें अंकित है। महाराणा प्रताप अपने युग के महान व्यक्ति थे। उनके गुणों के कारण सभी उनका सम्मान करते थे। महाराणा प्रताप को बचपन से ही अच्छे संस्कार अस्त्रों-शस्त्रों का ज्ञान और धर्म की रक्षा की प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली। सादा जीवन और दयालु स्वभाव वाले महाराणा प्रताप की वीरता और स्वाभिमान तथा देशभक्ति की भावना से सम्राट अकबर भी बहुत प्रभावित हुए थे। राजस्थान के कई परिवार सम्राट अकबर की शक्ति के आगे घुटने टेक चुके थे, किन्तु महाराणा प्रताप अपने वंश को कायम रखने के लिए संघर्ष करते रहे और अकबर के सामने सर्मपण नहीं किया। इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश सिंह, अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव, मणिशंकर श्रीवास्तव, पीएन गुप्ता, श्रद्धानंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें