परशुरामपुर थाना क्षेत्र के परसा परशुरामपुर मार्ग पर जमौलिया पांडे गांव के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे अनियंत्रित बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई तथा घायल युवक को जिला अस्पताल अयोध्या पहुंचाया।
घटनाक्रम के अनुसार गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा बाजार निवासी राहुल गुप्ता (23) पुत्र रामकुमार मोटरसाइकिल से अपने साथी अमरनाथ सोनी (25) पुत्र सुरेश सोनी के साथ फैजाबाद गए थे वहां से लौटते वक्त परसा परशुरामपुर मार्ग के जमौलिया गांव के पास उनकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे राहुल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा सवार अमरनाथ सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस बारे मे परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।