फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बाइक में लगी आग, झुलसकर 55 वर्षीय होमगार्ड की मौत

Tue, 06 Nov 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
गार्ड की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर के डुमरियागंज रोड पर सोनहा थाना के महनुआ गांव के निकट संदिग्ध हालत में झुलसकर 55 वर्षीय होमगार्ड की मृत्यु हो गई। उसकी लाश ऐसी अवस्था में मिली जिसे देखकर कोई भी दहल जाए।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सहदेव प्रजापति के रूप में हुई और वह बस्ती कोतवाली में तैनात थे। यह घटना मंगलवार तड़के सुबह 4 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

लेकिन पुलिस के पहुंचने तक बाइक 70 फीसदी तक जल चुकी थी और उसी में शव चिपका हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें