फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में फिर तीमारदार और जूनियर डॉक्टरों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भिड़े जूनियर डॉक्टर और तीमारदार
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज। मेडिसिन वार्ड नंबर 14 में सोमवार की शाम 4:30 बजे तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। उसके बाद मरीज को लेकर तीमारदार प्राइवेट अस्पताल चले गए।
विज्ञापन

एफसीआई कॉलोनी निवासी एसपी मिश्रा की बेटी अंकिता मिश्रा (14) स्कूल में अचानक बेहोश हो गई थी। स्कूल की ओर से अभिभावक को सूचना दी गई और छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान ही विवाद हो गया। तीमारदारों का आरोप है कि डॉक्टर इलाज नहीं कर रहे थे और एतराज करने पर पिटाई करने लगे। दूसरी ओर जूनियर डॉक्टरों का कहना था कि तीमारदारों ने ही उनसे मारपीट की। मारपीट की सूचना पाते ही चौकी इंचार्ज सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों को समझा कर पुलिस ने शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें