34 साल बाद गोरखपुर को बीसीसीआई के क्रिकेट मैच की मेजबानी का मौका मिला है। मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर अंडर-16 क्रिकेट का मैच का शुभारंभ होगा। पहला मैच यूपी और विधर्भ के बीच खेला जाएगा। गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई से मेजबानी का मौका दिये जानी की मांग की थी। इस पर बीसीसीआई ने यूपी और विधर्भ के बीच होने वाले अंडर-16 मैच की मेजबानी का मौका दिया है।
एसोसिएशन के सचिव सफीक सिद्दीकी ने बताया कि विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए मैच खेला जाएगा। 90 ओवर का तीन दिवसीय मैच है, जो मंगलवार की सुबह 9:30 बजे शुरू हो जाएगा। मौसम ने साथ दिया तो मैच अपने निर्धारित समय पर ही शुरू होगा। बताया कि रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर मैच की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। निगरानी के लिए छह कैमरे लगाए गए हैं। बताया कि एंपायर व रेफरी बीसीसीआई की होंगे। उनकी निगरानी मैच खेला जाएगा। बताया कि करीब 34 वर्ष पहले यहां पर बीसीसीआई ने रणजी कराया था। तब क्रिकेट कराने के लिए बहुत अधिक बजट नहीं होता है। लोगों के सहयोग से किसी तरह से मैच करवाया गया था।
यूपी और विदर्भ का मुकाबला आज से
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेजबानी में सेंट्रल जोन विजय मर्चेंट ट्राफी (अंडर 16) के तहत उत्तर प्रदेश और विदर्भ के बीच तीन दिवसीय क्रिकेट मैच मंगलवार से खेला जाएगा। अगर मौसम ने साथ दिया तो मैच सुबह साढ़े नौ बजे पूर्वोत्तर रेलवे के मैदान पर शुरू हो जाएगा। गोरखपुर को 34 साल बाद राष्ट्रीय स्तर के इस मैच की मेजबानी का मौका मिला है। गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शफीक सिद्दीकी ने बताया कि विजय मर्चेंट ट्रॉफी का यह तीन दिवसीय मैच 90-90 ओवरों का होगा। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर मैच की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। एक-एक गेंद पर निगाह रखने के लिए मैदान में छह कैमरे लगाए गए हैं। बीसीसीआई की ओर से नियुक्त अंपायर और मैच रेफरी गोरखपुर पहुंच चुके हैं। बता दें कि करीब 34 वर्ष पहले गोरखपुर में बीसीसीआई ने राष्ट्रीय स्तर का मैच आयोजित किया था। अंतिम एकादश की घोषणा मैच से पूर्व की जाएगी।
मैच के लिए दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
उत्तर प्रदेश- प्रभुनूर सिंह, आर्यन शर्मा, आर्या सेठी, दिव्यांश जोशी, चैतन्य कौशल, कार्तिक त्यागी, हिमांशु तिवारी, प्रथम मिश्रा, सौरभ यादव, विशाल ठाकुर, शोएब अली, शुभाशीष विश्वास, शिवम सारस्वत, अभिषेक कौशल, अंचित यादव, अवैज आलम, एजाज सारिक, हर्ष यादव, जयंत चौधरी, लक्ष्य कल्याण, मानव मेहरोत्रा, मुकुल यादव, रजा शेर खान, रिषिकेत सिसोदिया, समीर रिजवी, संदीप कुमार, सत्यम कटियार, शैलेंद्र पांडेय, सिद्धार्थ यादव, शुभ खन्ना, स्पर्श जैन, उत्कर्ष सूरी, वासुदेव, वेदांस प्रजापित, विकास शिकरवार, एकलव्य यादव, गुरुमेहर सिंह।
विदर्भ- हार्दिक वर्मा, केतन अल्सी, मनान दोषी, मंदार महाले, प्रीत अग्रवाल, रोहित दत्तात्रेय, संदेश दुर्गवार, श्रीयोग पवार, आकाश राउत, अमन देखंकर, अमन मोखड़े, अनिकेत पांडेय, हर्ष दूबे, हेमंत वाजपेयी, जय किडवे, लेखक मिश्रा, मनीष आहूजा, मेहुल रायकवार, आवेश शेख, पर्थ जे. दोषी, राहुल ओ. डुंगवार, सुश्रुत भैसवार।