फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर भाइयों को पीटा, फायरिंग कर भागे

Tue, 05 Apr 2016 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। बेलीपार के महाबीर छपरा में मंगलवार की दोपहर जीप और बाइक से आए बदमाशों ने आटो पार्ट्स के दुकानदार और उसके भाइयों पर हमला कर दिया। राड, हॉकी से पिटाई करने के बाद तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली का छर्रा लगने से दुकानदार और उसके भाई घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हमला कराने के आरोप में पुलिस ने प्रधान के पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



बेलीपार, महाबीर छपरा प्रतिनिधि के अनुसार गांव के रहने वाले श्याम बिहारी चौराहे पर बीएल आटो पार्ट्स के नाम से दुकान चलाते हैं। मंगलवार की सुबह 11:30 बजे श्याम बिहारी (26) अपने भाई विशाल (18) चचेरे भाई भोला (32) के साथ दुकान पर बैठे थे। जीप (बोलेरो) और दो बाइक से पहुंचे दस युवकों ने श्याम बिहारी पर हॉकी व राड से हमला कर दिया। बीच -बचाव में आए विशाल और भोला भी घायल हो गए। शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग में गोली का छर्रा लगने से तीनों भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

श्याम बिहारी ने ग्राम प्रधान प्रीति शाही के पति बबलू पर हमला कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी मां पंचायत चुनाव में प्रीति के विरोध में खड़ी थी। इससे नाराज बबलू शाही ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। होली के दिन भाई के साथ ही पट्टीदारों पर जानलेवा हमला कराया था। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि आरोपी बबलू शाही को हिरासत में लिया है। हमला करने वाले सुबाष पासवान, संतोष, पिंटू, राजन, अजय चौधरी, सुशील चौधरी, संकेत की तलाश चल रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देष इंस्पेक्टर बेलीपार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें