फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 30 हजार गन्ना किसानों को मिलेगी सौगात, चालू किया जाएगा मुंडेरवा मील

Wed, 20 Nov 2019 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंडेरवा चीनी मिल के लोकार्पण और पेराई सत्र शुरू किए जाने की स्वीकृति देकर गोरखपुर मंडल के करीब तीस हजार गन्ना उत्पादक किसानों को सौगात दी है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से मुंडेरवा मिल में 21 नवंबर को पेराई सत्र चालू होगा।

विज्ञापन


संभागीय विख्यापन अधिकारी डॉॅ. बीके गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना उत्पादक किसानों की समस्या के समाधान के लिए मुंडेरवा मील को चालू करवाने का निर्णय लिया है। मिल की क्षमता प्रतिदिन पांच हजार टन गन्ना पेराई की है। इसे साढ़े सात हजार टन तक बढ़ाया जा सकता है। चीनी मिल में 27 मेगावाट क्षमता का बिजली उत्पादन संयंत्र का निर्माण भी पूर्ण होने वाला है।

पेराई सत्र 2019-20 में मुंडेरवा चीनी मिल में लगभग 60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का अनुमान है, इससे लगभग सवा छह लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन होगा। इस परियोजना से करीब साढ़े आठ हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। मिल को जेनरेशन प्लांट से बिजली उत्पादन होगा, जिससे मिल को लगभग तीस करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन


जन प्रतिनिधि कर सकेंगे गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण
गन्ना खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, विश्वस्नीय और सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से आयुक्त गन्ना एवं चीनी संजय आर भूसरेड्डी ने जन प्रतिनिधियों, क्षेत्रीय और मुख्यालय के अधिकारी, समितियों के अध्यक्षों को गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने का अधिकार दिया है। ये लोग क्रय केंद्रों पर तौल, कांटे बांट की जांच, पर्चियों की जांच, जिनमें गन्ने का वजन और वजन और मूल्य अंकित होता है, की जांच कर सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें