फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती बैंक लूटः कोतवाल समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती बैंक लूट: कोतवाल समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
विज्ञापन

बस्ती। आईसीआईसीआई बैंक में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की घटना में पुलिस की लापरवाही मानते हुए कोतवाल, एसआई और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया।
शनिवार सुबह आईजी आशुतोष के निर्देश पर एसपी हेमराज मीणा ने हाल में ही तैनात इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार, रोडवेज चौकी प्रभारी श्यामसुंदर तथा कोतवाली के चीता मोबाइल के दो सिपाही सुरेश गुप्ता और अशोक गोंड को भी निलंबित कर दिया है। चारों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि छह दिसंबर को अयोध्या प्रकरण की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिले में पुलिस अलर्ट थी। पुलिस प्रशासन ने भी चप्पे-चप्पे पर चौकसी का दावा किया था। इसके बावजूद शुक्रवार दोपहर एक बजे बाइक सवार बदमाशों ने बेखौफ होकर बैंक में घुसकर 48 लाख रुपये लूट लिए। मौके पर पहुंचे एडीजी दावा शेरपा और आईजी आशुतोष कुमार ने कोतवाली पुलिस की लापरवाही को संज्ञान में लिया था। तभी से पुलिसकर्मियों पर गाज गिरने की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में विभिन्न बैंकों और एटीएम के आसपास पुलिस सतर्क रही। कई जगह अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। लुटेरों की तलाश के लिए स्वाट और क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी दी गई। पड़ोसी जिलों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें