फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस के दौरान उपद्रवियों ने बारात में मचाया उत्पात, दुल्हन के चाचा पर किया जानलेवा हमला

Thu, 18 Apr 2019 07:10 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

शादी समारोह में द्वार पूजा के दौरान नशे में धुत एक युवक ने बरातियों के साथ मारपीट कर दी। केवल इतना ही नहीं बीच-बचाव करने पहुंचे दुल्हन के चाचा पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव निवासी संतोष तिवारी की भतिजी की शादी बुधवार रात को थी। बारात जैसे ही द्वार पूजा के लिए आगे बढ़ी संस्कृत विद्यालय के पास एक युवक आर्केस्ट्रा में डांस कर रहे बारातियों के साथ अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उत्पात मचाने लगा। 

समझाने बुझाने पर बारातियों के साथ उलझ गया और अपने परिजनों के साथ मिलकर बारातियों पर हमला बोल दिया जिससे बीच-बचाव करने गए दुल्हन के चाचा संतोष तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन


यह देख बरातियों में भगदड़ मच गई। वहीं किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी तो मौके पर पहुंची पुलिस से भी नोकझोंक हो गई। इतना ही नहीं पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। इसके बाद कोतवाली से तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। 

मामले को शांत कराने के बाद शादी समारोह सम्पन्न हुआ। ठूठीबारी कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि घटना में शामिल सूरज, राहुल, संजीत के खिलाफ मारपीट उपद्रव मचाने, जानलेवा हमला करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सूरज व राहुल को जेल भेज दिया गया। वहीं संजीत पुलिस की पकड़ से दूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें