फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हड़ताल पर रहेंगे बैंक अधिकारी और कर्मचारी

Thu, 28 Jul 2016 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंको की हड़ताल
विज्ञापन
 युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पूरे देश के बैंक अधिकारी और कर्मचारी बैंकिंग क्षेत्र में सुधार के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। ये जानकारी यूनिट के अध्यक्ष केके तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि बैंकिंग को मौलिक अधिकार बनाया जाए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग को सुदृढ़ किया जाए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण न हो। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पर्याप्त पूंजी दी जाए। बैंकों के खराब ऋणों की वसूली के कठोर उपाए किए जाए। जानबूझ कर बैंक ऋणों को न चुकाना फौजदारी अपराध घोषित हो। माल्या प्रकरण की संसदीय जांच हो और जिम्मेदार लोग दंडित किया जाए। खराब ऋणों के लिए जिम्मेदारी तय हो और दोषियों को दंड मिले तथा आईडीबीआई बैंक का निजीकरण न हो। उन्होंने ने बताया कि शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंक रोड शाखा के प्रांगण में सुबह 11 बजे सभी अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें