फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के खाते से लाखों रुपये के लेनदेन, हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर के बैंक खाते से लाखों का लेनदेन, हिरासत में
विज्ञापन

गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के जंगल हरपुर गांव निवासी और मजदूरी करने वाले मुन्ना को गाजीपुर पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि उसके बैंक खाते से लाखों रुपये के लेनदेन किए गए हैं। गाजीपुर पुलिस उसे भटहट चौकी में रखकर पूछताछ कर रही है। गाजीपुर के एक व्यक्ति का भी मुन्ना के खाते में रुपया आया है जिसके बाद पुलिस उस तक पहुंची है।
गाजीपुर जिले के मरदह थाना की पुलिस ने गुलरिहा पुलिस की मदद से क्षेत्र के जंगल हरपुर निवासी मुन्ना पुत्र संतराज को शुक्रवार को हिरासत में लिया। पता चला कि मुन्ना के बैंक खातों से लाखों रुपए का लेनदेन हुआ था। इसमें गाजीपुर जिले में जालसाजी के कुछ पैसे भी डाले गए थे।
विज्ञापन

...तो लॉटरी के चक्कर में फंस गया दंपती
गुलरिहा की भटहट चौकी पर पूछताछ में मुन्ना ने बताया कि दो साल पहले उसकी पत्नी के पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि एयरटेल कंपनी से आपका पचास लाख रुपये की लॉटरी निकली है। इसके लिए आपको एक लाख रुपये खाते में पहले भेजना होगा। मुन्ना के मुताबिक, पहले तो उसने मना कर दिया लेकिन जब पत्नी ने जान देने की धमकी दी तब उसने ब्याज पर पैसे लेकर उस खाते में रुपया भेज दिए। रुपये भेजने के बाद दोबारा फोन आया, इस बार फोन करने वाले ने कहा कि रकम ज्यादा है, इसलिए और खाते चाहिए।
विज्ञापन

मुन्ना के मुताबिक, तब उससे अपने और पत्नी के नाम से चार से पांच खाते खुलवा कर और उसका एटीएम कार्ड पिन कोड समेत पूरी बैंक डिटेल एक निर्धारित पते पर रजिस्ट्री करने को कहा गया। दंपती ने वही किया। पत्नी के नाम से भटहट में इलाहाबाद बैंक में दो-दो खाते खुलवाकर एटीएम कॉर्ड पिन कोड समेत भेज दिया। इन खातों में धीरे-धीरे लाखों रुपये आने लगे और पति-पत्नी भी उसमें से जरूरत के मुताबिक कुछ रुपये निकाल लेते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें