फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच जाने पर रोक लगेगी

Sat, 06 Feb 2016 12:47 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत जिले के दर्जन भर ग्रामपंचायतों को खुले में शौच से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए लोगों को व्यक्तिगत शौचालयों में जाने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिनके पास शौचालय नहीं होगा उनका शौचालय बनवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त गांवों में एक निगरानी समिति बनेगी जो सुबह पांच बजे से ऐसे लोगों पर नजर रखेगी जो बाहर शौच के लिए जा रहे होंगे। रोकने के बावजूद नहीं मानने पर उन पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


निदेशक पंचायतीराज विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और जिला स्वच्छता समिति को भेजे पत्र में कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्रामपंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए शासनादेश जारी किया गया है। उस निर्देश के अनुपालन में जिले के दर्जन भर गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए प्रयास किया जाएगा। जिन ग्रामपंचायतों को खुले में शौच से मुक्त किया जाएगा वहां प्रस्ताव पारित कर उस गांव में शौचालयों का निर्माण भी कराया जाएगा।

जिलाधिकारी की ओर से एक टीम नामित की जाएगी। इसमें नेहरू युवा केंद्र, सहित अन्य संस्थाओं के सदस्य शामिल होंगे। इनके सहयोग से गांवों में उन लोगों टीम बनाई जाएगी जो स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं। यह समिति खुले में शौच की परम्परा को खत्म करेगी। इसके लिए उन गांवों का चयन किया जाएगा जिन गांवों में अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें