फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाले मियां मैदान पर शुरू हुआ मेला

Sat, 13 May 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाले मियां के मेले में लगा झूला। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
बहरामपुर स्थित आस्ताने पर शुक्रवार को बाले मियां के मेले की औपचारिक शुरुआत सादगी से हुई। मुतवल्ली इस्लाम हाशमी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मुख्य मेला 14 मई को होगा। इस दिन अकीदतमंद पलंग-पीढ़ी चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही हजरत सैय्यद सालार मसऊद गाजी उर्फ  बाले मियां के आस्ताने पर अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। शाम तक आस्ताने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। मेले का मुख्य दिन जेठ के प्रथम रविवार को होता है। इसी दिन जोहरा बीबी की रूहानी शादी की रस्म अदा की जाती है। यह रस्म 14 मई को की जाएगी। कई एकड़ मैदान में फैले मेला परिसर में खानपान व मनोरंजन की दुकानें सज गई हैं।

चारों तरफ  कव्वालियों के कैसेट बज रहे हैं। बाले मियां के करम की उम्मीदें लिए अकीदतमंदों ने दरगाह पर पहुंचना शुरू दिया है। अकीदतमंदों ने आस्ताने पर दुआएं मांगी और मेले का लुत्फ  लिया। मुतवल्ली इस्लाम हाशमी ने कहा कि दरगाह में सभी धर्मों के मानने वाले लोग आते हैं। यही वजह है कि एक माह तक चलने वाले इस एतिहासिक मेले में बहुत भीड़ होती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व नगर निगम से परिसर में सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश और अस्थायी शौचालय बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें