फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर किशोरी के अपहरण की कोशिश, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहे के बल पर घर से किशोरी के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

खोराबार। इलाके के एक गांव में शोहदों ने असलहे के बल पर घर से किशोरी के अपहरण का दुस्साहसिक प्रयास किया। किशोरी के मां के शोर मचाने पर शोहदे असलहा लहराते हुए फरार हो गए। मामले में किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
इलाके के एक गांव के सपा नेता का चालक अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी बेटी मोतीराम अड्डा स्थ़ित एक इंटर कॉलेज में आठवीं की छात्रा है। कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहकर आर्केस्ट्रा में काम करने वाली महिला का बेटा स्कूल आते-जाते समय अक्सर किशोरी के साथ छेड़खानी करता था। छह माह पूर्व ऑटो से घर जा रही किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाकर शहर ले गया। वहां एक होटल में ले जाते समय किशोरी के शोर मचाने पर फरार हो गया।
विज्ञापन

किशोरी ने घर आकर पूरी बात परिजनों को बताई और शोहदे के डर से तभी से स्कूल जाना बंद कर दिया। सोमवार दोपहर किशोरी और उसके परिजन घर पर थे। तभी आरोपी युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और असलहे के बल पर किशोरी का हाथ पकड़कर बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगा।
मां ने शोर मचाया तो किशोरी का भाई और गांव वाले जुट गए। जिसके बाद युवक अपने साथियों संग असलहा लहराते हुए फरार हो गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर खोराबार सुनील राय ने बताया कि जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण का केस
पीपीगंज। पुलिस ने लक्ष्मी पुर निवासी रवि मौर्या के खिलाफ किशोरी के अपहरण का केस दर्ज किया है। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस किशोरी व आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें