गोरखपुर बना ओवरऑल चैंपियन
सिद्धार्थनगर दूसरे स्थान पर, पुलिस की गोरखपुर जोन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की तीन दिवसीय 68वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। पुलिस लाइंस में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर जिला ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं सिद्धार्थनगर दूसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को डीएम दीपक मीणा और एसपी विजय ढुल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया।
पुरुष वर्ग में 200 मीटर में गोरखपुर के शिवधनी प्रथम, सिद्धार्थनगर के कृष्ण मोहन द्वितीय, महराजगंज के विजय यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। 500 मीटर दौड़ में गोरखपुर के रितेश कुमार यादव प्रथम, गोरखपुर के सुनील पांडेय द्वितीय, सिद्धार्थनगर के अमरजीत यादव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग त्रिकूद में बहराइच की दुर्गा यादव, सिद्धार्थनगर की प्रियंका यादव, गोरखपुर की प्रमिला और भाला फेंक में सिद्धार्थनगर शीलू, सिद्धार्थनगर की सविता राय और देवरिया की शीला यादव क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग मेें गोरखपुर के शिवधनी यादव, सिद्धार्थनगर के कृष्ण मोहर साहनी, गोंडा के विनोद कुमार और महिला वर्ग में गोरखपुर नंदिनी यादव, गोंडा की सीमा सिंह, सिद्धार्थनगर की सुनीता निषाद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, पीयूष नाथ त्रिपाठी, संदीप पांडेय, सुरेश कुमार, आशुतोष कश्यप, सौरभ कुमार, विनोद, सत्यप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।