फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से था जेटली का गहरा लगाव

विज्ञापन
25 मई 2008 की फोटो---- महाराण प्रताप इंटर कॉलेज में 2009 के लोकसभा चुनाव के पूर्व योगी आदित्यनाथ के संसदीय ?
विज्ञापन
गोरखपुर से था जेटली का गहरा लगाव
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्व वित्त मंत्री व राज्यसभा सदस्य अरुण जेटली का गोरखपुर से गहरा लगाव था। वह कई बार गोरखपुर आए और चुनावी रैली को संबोधित करके पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया। बुद्धिजीवियों और व्यापारियों से मिलकर दिल जीतने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

2007 के विधानसभा चुनाव से पहले अरुण जेटली गोरखपुर आए थे। तब होटल क्लार्क्स ग्रैंड में बुद्धिजीवियों, उद्योगपतियों और व्यापारियों से मिलकर भाजपा की नीतियों की जानकारी दी। साथ ही चुनाव का एजेंडा बताया था। इसी तरह 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले 25 मई 2008 को भी अरुण जेटली की गोरखपुर के एमपी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा हुई थी। लालकृष्ण आडवाणी, योगी आदित्यनाथ, कलराज मिश्र, स्वामी चिन्मयानंद और रमापतिराम त्रिपाठी की मौजूदगी में जेटली ने जनसभा को संबोधित किया था। उस चुनाव में शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे (अब मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ ने बड़े अंतर से चुनाव जीता था। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन का कहना है कि पूर्व वित्त मंत्री प्र्रखर वक्ता था। जब भी मंच पर आते, अपने तर्कपूर्ण भाषण से जनता को रिझाते थे। कई बार गोरखपुर आए और पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें