फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तुझको तेरा अर्पण’ का हुआ समापन

Mon, 09 May 2016 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कन्वेंशन हाल में प्रदर्शनी के समापन अवसर पर प्रतिभागियों के साथ मुख्यातिथि - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कन्वेंशन सेंटर में तीन मई से शुरू हुई कला प्रदर्शनी ‘तुझको तेरा अर्पण’ का सोमवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। जलरंग, पोस्टर रंग, एक्रेलिक, तैल रंग, मिश्रित माध्यम, बालुका, प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनाई गई 50 से अधिक कलाकृतियों का एक सप्ताह के दौरान सैकड़ों लोगों ने अवलोकन किया।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि साहित्यकार प्रो. केसी लाल ने कहा कि विविध विषयों पर दर्जनों शैलियों और माध्यमों में बनी सुंदर कृतियां किसी भी थके-हारे बेचैन मन को शांति देने में सक्षम हैं। प्रदर्शित चित्रकृतियां और मूर्ति शिल्प प्रत्यक्ष के साथ-साथ कृति के अप्रत्यक्ष भाव-विचार का बोध भी दर्शकों को बखूबी कराती हैं।

प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. भारत भूषण ने कहा कि कलाकारों की रचनात्मक प्रतिभा हम सबको इस बात के लिए आश्वस्त करती है कि हमारा भविष्य रचनात्मक, अंवेषणात्मक और शुभतापूर्ण लाभ वाला होगा। युवा ऊर्जा को रचनात्मक प्लेटफॉर्म देकर ही हम सुनहरे भारत की कल्पना साकार कर सकते हैं।
विज्ञापन


समापन समारोह में प्रो. एचएस बाजपेयी, डॉ. हर्ष कुमार सिन्हा, डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राजश्री बनर्जी, डॉ. दीपक प्रकाश त्यागी, डॉ. रत्ना बनर्जी, प्रो. पीसी शुक्ला, प्रो. शैलजा सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें