फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने लगी भाजपा की कमल संदेश यात्रा

Mon, 26 Dec 2016 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भाजपा का प्रचार वाहन। - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
 भाजपा की कमल संदेश यात्रा गांव से लेकर शहर तक घूमने लगी। बाइक सवार पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह माइक से प्रधानमंत्री का भाषण सुना रहे हैं। साथ ही प्रचार सामग्री के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तरफ से तैयार की गई रणनीति के तहत हर विधानसभा में चार बाइक सवार केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए कमल संदेश यात्रा पर निकले हैं। बाइक के पीछे एक छोटा सा बाक्स है जिसमें प्रचार सामग्री रखी है। बाइक खड़ी कर  पीएम का रिकार्ड किया गया भाषण माइक लगाकर चालू कर दे रहे हैं। भीड़ जुटने पर प्रचार सामग्री बांट रहे हैं।

प्रचार सामग्री में मोदी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में शक्ति, समृद्धि और साख में वृद्धि, सर्जिकल स्ट्राइक, वन रैंक वन पेंशन, आतंकवाद, नोट बंदी की बात कही गई है।
विज्ञापन

यात्रा को लेकर शहर में घूम रहे चौरी चौरा निवासी सुनील कुमार गुप्ता एवं झंगहा निवासी दयानंद पटवा का कहना है कि हम लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आए, इसके लिए इस अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें