फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रहे सेना के जवान की मौत: पत्नी पर हत्या का आरोप लगा पिता ने दी तहरीर

Mon, 16 Dec 2019 12:46 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज जिले के पनियरा इलाके के कुआंचाप निवासी सेना के जवान दुर्गेश यादव की सड़क हादसे में हुए मौत के मामले में उसके पिता ने पिपराइच पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस को दी तहरीर में पिता ने जवान की पत्नी और उसकी बुआ पर संदेह जताया है।
विज्ञापन


मृत सेना के जवान दुर्गेश यादव के पिता ने जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक बेटे की शादी वर्ष 2013 में श्यामदेउरवा निवासी प्रेमलता से हुई थी। शादी के बाद से ही प्रेमलता अपने मायके में रहती थी। उनका बेटा लगभग 13 दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आया था।

इसी बीच बेटे ने अपनी पत्नी को दूसरे से मोबाइल पर बात करते पकड़ लिया और उसके पास से कई मोबाइल सिम बरामद किया। 12 दिसंबर को उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ उसके एक रिश्तेदार पिपराइच के बैलो निवासी ब्रम्हा यादव के घर शादी समारोह में गया था। 13 दिसंबर की सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुर्घटना में उनके बेटे की मौत हो गई। उन्होंने अपने बहू व उसके रिश्तेदारों पर साजिश कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


बटालियन से कमांडेंट व जवान पहुंचे
आर्मी जवान दुर्गेश यादव की मौत की सूचना पर उसकी बटालियन से एक कमांडेंट रैंक के अधिकारी एवं एक जवान घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को विभाग की ओर से कुछ सहायता दी। चर्चा यह है कि वे दुर्घटनास्थल पर भी गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की है।

वर्जन
सेना के जवान के पिता ने बहू और उसके रिस्तेदार पर बेटे की साजिश के तहत हत्या किए जाने की तहरीर दी है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना में हुई मौत का ही है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सुधीर सिंह, इंस्पेक्टर पिपराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें