गोरखपुर में गोरक्षनाथ मंदिर में सुरक्षा की नजर पुलिस ने एंटी आतंकी मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। यह ड्रिल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार गुप्ता के निर्देश और क्षेत्राधिकारी क्राइम प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान बताया गया कि गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में आतंकी के होने की सूचना दी गई। पुलिस अपने हथियार के साथ पूरे मंदिर के परिसर की तलाशी ली। इस ड्रिल को एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन सूर्या बताया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया।