फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक चिड़िया घर में आ जाएंगे जानवर

Sat, 10 Jun 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते कमिश्नर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में बन रहे चिड़िया घर में अगले साल मार्च तक जानवर आ जाएंगे। पहले चरण में शाकाहारी जानवर लाए जाएंगे और फिर उसके बाद शेर समेत दूसरे खतरनाक जानवर। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता व विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था ने दावा कि 31 मार्च 2018 तक चिड़िया घर का ज्यादातर काम पूरा हो जाएगा और इसे आम लोगों के लिए खोला जा सकेगा।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में कमिश्नर अनिल कुमार ने कहा कि चिड़िया घर को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना बताया और कहा कि तेजी से काम कर इसे समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कहीं कोई दिक्कत आए तो इसकी जानकारी उन्हें तत्काल दी जाए। शासन से बात कर उसे सुलझाया जाएगा।

 उन्होंने इंसेफे लाइटिस से बचाव के लिए संसाधनों की जांच कराने तथा पीएचसी, सीएचसी पर बने इंसेफे लाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ  एवं सीएमओ का मोबाइल नंबर लिखवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी सीएमओ को ईटीसी सेंटरों की जांच कराके उपकरणों की स्थिति एवं दवाओं की उपलब्धता आदि की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। कमिश्नर ने गांव में कुओं और हैंडपंपों में क्लोरीन डालने तथा सुअर बाड़ों की जांच कर 13 जून तक उसकी भी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान कमिश्नर ने फ र्टिलाइजर कारखाने को संचालित करने के लिए अब तक हुए कामों की प्रगति भी जांची। एम्स के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने गन्ना शोध संस्थान व अन्य विभागों के कार्यालय को जल्द स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। इसी तरह उन्होंने वनटांगिया गावों को राजस्व ग्राम घोषित कराने के लिए और तेजी से काम करने का निर्देश दिया और कहा कि वनटांगिया गांव में कैंप लगाकर वहां के लोगों को पेंशन, आय आदि के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। बैठक में गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया के डीएम, सीडीओ समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे। संचालन उप निदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी एए अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें