पूर्व मंत्री अमरमणि पत्नी सहित एम्स दिल्ली रेफर
गोरखपुर। सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इलाज के लिए एम्स दिल्ली रेफर कर दिया है। मानसिक रोग विभाग के डॉ. तपस कुमार ने दोनों को रेफर किया है। इसके पहले 20 अप्रैल को पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी को एम्स दिल्ली रेफर किया गया था। इलाज कराकर लौटने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में रखा गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों के पैर की नशों में दिक्कत है। एसआईसी डॉ. गिरिश चंद श्रीवास्तव ने रेफर किए जाने की पुष्टि की है।