रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट। जम्मू जाने वाली ट्रेन में स्पेशल चेकिंग।
जम्मू जाने वाली ट्रेन में हुई विशेष चेकिंग
गोरखपुर। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर लिए गए निर्णय के बाद रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में चौकसी बढ़ी दी गई है। जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को गुवाहाटी-जम्मूतवी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस को जीआरपी ने चेक किया। कोच में सामान की तलाशी ली गई।
गोरखधाम एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में आरपीएफ और जीआरपी ने चेकिंग की। जीआरपी एसआई राघवेंद्र यादव के नेतृत्व में सिपाहियों ने लोहित एक्सप्रेस की स्लीपर और जनरल बोगियों को चेक किया। कई बैग को खोलवाकर तलाशी ली गई। हालांकि किसी के पास से कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर और ट्रेन में चेकिंग चलती रहेगी। सभी भीड़ वाले इलाकों पर गश्त बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।