फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बिगड़े बोल, कहा- गंगा में नहाने वाले सभी मंत्री ‘पापी’

Fri, 01 Feb 2019 01:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को कहा कि जो मंत्री गंगा में नहाने गए थे। वे अपने पाप धोने गए थे। गंगा में नहाने वाले सभी मंत्री पापी हैं। सत्ता में काबिज बीजेपी सरकार अब अति पिछड़ों की बात नहीं कर रही है। चुनाव के वक्त उसे केवल राममंदिर की याद आती है।

विज्ञापन


शोहरतगढ़ के बभनी बाजार में हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा के आने से कांग्रेस को कोई फायदे नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार केवल झूठे वादे करती है। जब चुनाव आता है तो उसे राम मंदिर याद आता है। केंद्र सरकार को पांच साल और प्रदेश सरकार को 22 माह हो रहे हैं। इसके पूर्व उन्हें राम मंदिर की याद नहीं आई। भाजपा ने 48 घंटे में गरीब सवर्णों को आरक्षण दे दिया, लेकिन ओबीसी, एससी के आरक्षण के लिए कोई कदम नहीं उठाया। 

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक लाख 59 हजार प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें एक करोड़ 70 लाख गरीब परिवार के बच्चे बोरी-टाट पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। आजादी के 72 वर्ष बाद भी परिषदीय स्कूल की शिक्षा व्यवस्था इसलिए सुदृढ़ नहीं हो सकी क्योंकि सरकारी प्राथमिक विद्यालय में गरीब का बच्चा पढ़ता है। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि दोनों पार्टियों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी तक सरकार को समय दिया गया है। अगर इस दौरान शराब बंदी सहित अन्य मांगें नहीं मानी गईं तो सुहेल देव समाज पार्टी प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर खुद चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें