फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, नखास सहित 87 जगहों पर बैरीकेडिंग, ड्रोन से होगी निगरानी

Thu, 26 Dec 2019 10:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
नमाज के लिए एकत्र हुए सैकड़ों लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछली बार की चूक से सबक ले चुकी पुलिस इस बार जुमे की नमाज पर कोई कमजोर कड़ी नहीं छोड़ना चाहती। इस बार पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री, पीएसी के जवानों को भी सुरक्षा में उतारा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइंस में ट्रेनिंग लेने वाले नई उम्र के जवानों को भी इसबार तैनात किया जाएगा।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जुमे की नमाज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 87 जगहों पर बैरीकेडिंग की व्यवस्था कर ली गई है। हर जगह पुलिस बल तैनात हैं। बड़ी मस्जिद के  आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही कोतवाली सर्किल के मदीना मस्जिद चौराहा, रेती चौराहा, नखास सहित तमाम चौराहों पर बैरीकेडिंग की जाएगी। कई चौराहों पर बुधवार को ही बैरीकेडिंग कर दी गई थी। 

दरअसल, एलआईयू की जो खुफिया रिपोर्ट आई है, उसमें एक बार फिर जुमे के नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई गई है। एक पुलिस अधिकारी के सीयूजी मोबाइल फोन पर आई इंटरनेशनल (खाड़ी देश) कॉल ने भी पुलिस के कान खड़े कर दिए थे। फोन करने वाले ने बताया कि खाड़ी देश के मस्जिदों में शहर के दो व्यापारियों के नाम से चंदा जुटाया जा रहा है। पुलिस अफसर को राजस्थान व मध्यप्रदेश से भी कुछ लोगों ने फोन किया था। यही वजह है कि बुधवार को सुबह से ही एलआईयू के इंस्पेक्टर और दरोगा नखास, रेती रोड, खूनीपुर, घंटाघर, शाहमाहरूफ सहित कोतवाली सर्किल के तमाम इलाकों में पैदल ही घूम-घूम कर जानकारी जुटाते रहे। 
विज्ञापन

 
पुलिस फोर्स भी बढ़ाई गई

दो अतिरिक्त एसपी के अलावा बाहर से फोर्स भी गोरखपुर में बृहस्पतिवार को पहुंच जाएगी, जो सुरक्षा का कमान संभालेगी। ड्रोन कैमरों की मदद से पुलिस चौकसी बरतेगी। कोतवाली क्षेत्र में ही 200 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। 24 दरोगा लगाए गए हैं। इन दरोगा व सिपाहियों की तैनाती पहले भी कोतवाली क्षेत्र में रही है।  

मंगलवार को भी आई थी कॉल
उसी पुलिस अधिकारी के पास मंगलवार को भी खाड़ी देश से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने बताया कि जिसने पिछली बार उन्हें फोन कर सूचना दी थी, उसे वहां के लोगों ने पकड़वा दिया। वहीं फोन करने वाले ने एक बार फिर चंदा जुटाए जाने की बात दोहराई। पुलिस फोन कॉल की जांच कर रही है। 

पैरामिलिट्री, पीएसी की चार कंपनियां मिली हैं। नए उम्र के पुलिस वालों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी रखी जाएगी। आम लोगों से अपील है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें। यदि किसी ने उत्पात मचाया तो उससे सख्ती से निपटने के लिए पुलिस तैयार है।
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें