फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जारी हुआ अलर्ट

Tue, 19 Jul 2016 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर एकत्रित कांवरिए। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर आईजी ने अलर्ट जारी किया है। 20 जुलाई से 18 अगस्त तक हाईवे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही धार्मिक स्थल, होटल, ढाबे के अलावा कांवड़ियों के रुकने के ठिकानों की सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद रखने को कहा है। उन्होंने जोन के सभी कप्तान को पत्र लिखकर कड़ाई से निर्देश का अनुपालन कराने को कहा है।
विज्ञापन


आईजी मोहित अग्रवाल ने गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन रेंज के एसएसपी/ एसपी को पत्र लिख 20 जुलाई से श्रावण मास की शुरूआत होेने के साथ ही शिवमंदिर की सुरक्षा व्यवस्था ठीक रखने को कहा है। इसके अलावा हाईवे से बैजनाथ धाम जाने वाले कांवड़ियों के जत्थे की सुरक्षा का विशेष ध्यान देने को कहा है। विवाद के कारणों की जानकारी देने के साथ ही समय रहते इसे निपटाने का सुझाव भी दिया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में कांवड़ियों का जत्था गुजरते समय पर्याप्त संख्या में फोर्स की व्यवस्था के साथ ही हाईवे पर यातायात ठीक रखने को कहा है। उन्होंने किसी भी दशा में कांवड़ यात्रियों को डीजे बजाने की अनुमति न देने को कहा है। डीजे बजता मिलने पर संबंधित क्षेत्र के थानेदार पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

इन तिथियों पर बरती जाएगी विशेष सतर्कता
आईजी का पत्र मिलने के बाद एसएसपी प्रदीप कुमार ने जिले के सभी थानेदारों को पत्र लिखकर तीन, 25 जुलाई, एक, आठ और 15 अगस्त को पड़ने वाले सोमवार पर विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा है। राजघाट, कैंट, कोतवाली, गोरखनाथ में स्थित शिवमंदिर की सुरक्षा में अलग से दरोगा, सिपाहियों की ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा शिवरात्रि और नागपंचमी के दिन भी मुस्तैद रहने को कहा है। 
विज्ञापन


छह मंदिरों में रहेगी विशेष चौकसी 
सावन शिवरात्रि के दिन जिले के छह मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने के मद्देनजर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। कैंट के महादेव झारखंडी, राजघाट के मुक्तेश्वरनाथ, तिवारीपुर के बसियाडीह और गोरखनाथ मंदिर के अलावा पिपराइच और भटहट का प्राचीन शिवमंदिर इसमें शामिल हैं।

सावन में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था हुई है। हाइवे पर यातायात सुचारु रूप से चले, इसका जिम्मा एसपी ट्रैफिक को दिया है। थानेदार अपने क्षेत्र के शिवमंदिर के साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था देखेंगे। 
विज्ञापन

- मोहित अग्रवाल, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें