फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के बाद डिग्री न देने पर कर्मचारी को पीटा

Fri, 27 Nov 2015 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रिश्वत लेने के बाद भी डिग्री उपलब्ध न कराने का आरोप लगाते हुए छात्र के पुलिस पिता ने एक यूनिवर्सिटी कर्मचारी को मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। जानकारी मिलने पर अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को जल्द डिग्री दिलवाने के आश्वासन के बाद शांत कराया।
विज्ञापन

दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के सूचना केंद्र पर एक व्यक्ति वहां  पहुंचा और वहां तैनात एक कर्मचारी को गाली देने लगा। जब कर्मचारी ने विरोध जताया तो उसने उसे केंद्र से बाहर खींचकर मारना-पीटना शुरू कर दिया और उसका मोबाइल छीन लिया।
व्यक्ति का आरोप था कि कर्मचारी ने डिग्री बनवाने के लिए उसके बेटे से 500 रुपये लिए थे लेकिन जरूरत के समय तक डिग्री नहीं दी। कर्मचारी से मारपीट की सूचना जब यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में फैली तो सारे कर्मचारी बाहर आ गए और मारपीट करने वाले व्यक्ति को घेर लिया
विज्ञापन

 कर्मचारियों ने उस व्यक्ति पर मोबाइल वापस करने का दबाव बनाया और हड़ताल की धमकी देने लगे। माहौल बिगड़ता देख उस व्यक्ति ने बताया कि वह पुलिस विभाग में सिपाही है और सूचना केंद्र के कर्मचारी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। सही स्थिति की जानकारी मिली तो कर्मचारी बैकफुट पर आ गए और उस व्यक्ति को समझा-बुझा कर मोबाइल वापस कराया। जल्द डिग्री न देने पर फिर वापस आने की चेतावनी के साथ वह व्यक्ति चला गया
 प्रशासनिक भवन परिसर में इसे लेकर करीब एक घंटे अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जाता है कि आरोपी कर्मचारी के साथ अक्सर इस तरह की स्थिति बनती रहती है।
कर्मचारी की ओर से इस तरह खुलेआम घूस लेने का मामला बेहद गंभीर है। मामला डिग्री का है तो परीक्षा नियंत्रक से मामले में जानकारी ली जा रही है। अगर कर्मचारी दोषी पाया गया तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र प्रसाद, प्रभारी कुलपति, गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें