एसडीएम ऑफिस के बाहर खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हर्रैया तहसील में पिछले आठ दिन से अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार चल रहा है। भारी विरोध के बीच शुक्रवार को एसडीएम ने वादों की सुनवाई की। शनिवार को विरोध में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओ ने एसडीएम के पक्ष में नारेबाजी करने पर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।
अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने एक लेखपाल को थप्पड़ जड़ दिया। नारेबाजी और मारपीट की घटनाओं को देखते हुए तहसील में भारी तनाव है। जिसे देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैया ने भारी फोर्स बुला ली है।