फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए में प्रवेश के लिए आवेदन पांच से

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीए प्रथम वर्ष में दाखिला पांच से
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग के अंतर्गत संचालित बीबीए प्रथम वर्ष में दाखिला का प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रवेश 5-11 जुलाई तक चलेगा। पहले दिन प्रवेश परीक्षा में 234 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। प्रवेश कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा।
संयोजक प्रो. अनिल कुमार यादव ने बताया कि आठ और नौ जुलाई को ईडब्लूएस संवर्ग में 201 या उससे अधिक तथा ओबीसी संवर्ग में 198 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। 10 और 11 जुलाई को एससी संवर्ग में 129 या अधिक, एसटी संवर्ग में 171 या अधिक के साथ एक्स डिफेंस पर्सनल, डिपेंडेट और फ्रीडम फाइटर संवर्ग का लाभ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज रखें साथ
प्रवेश पत्र, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति/ संवर्ग का प्रमाण पत्र, शुल्फ माफी के लिए आय प्रमाण पत्र, स्थानांतरण/ माइग्रेशन प्रमाण पत्र, आचरण प्रमाण पत्र की मूल प्रतियों के साथ छाया प्रतियां अनिवार्य रूप से रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें