फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में अभिनेत्री महिमा चौधरी ने की पूजा अर्चना, योगी सरकार के काम की तारीफ की

Mon, 14 Oct 2019 11:33 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
महिला चौधरी ने की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर शहर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई अभिनेत्री महिमा चौधरी सोमवार को गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने मंदिर पहुंची। दर्शन के बाद उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना की। कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था में बहुत सुधार आया है। 
विज्ञापन


अपराधियों के साथ योगी सरकार सख्ती कर अपराध को नियंत्रित कर रही है, पर उसमें और सुधार की जरूरत है। मांग की कि एसिड अटैक करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो और उन्हें फांसी की सजा दी जाए।

गोरखनाथ मंदिर के सोफा कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान महिमा ने कहा कि वह सात साल पहले भी शहर में एक कार्यक्रम में आई थीं। तब भी बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने चुपके से आई थीं। 
विज्ञापन


आज दूसरी बार यहां आकर अपने आप को वह सौभाग्यशाली समझ रही हैं। उनकी इच्छा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की है। कहा कि फिर कभी यहां आऊंगी और उनसे जरूर मिलूंगी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसिड अटैक के दस मामले उनकी जानकारी में हैं। इस पर सख्त कानून बनना चाहिए। इसका मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां-बाप को बच्चे को यह संस्कार देना चाहिए कि वह दूसरे की बेटी व बहन की इज्जत करना सीखे। कहा कि गोरखपुर में बहुत तब्दीली देखने को मिल रही है। यहां एम्स का बनना बड़ी बात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें