फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेश रावल ने डॉ. कफील से मांगी माफी, ट्वीट कर लिखा- गलत होने पर सॉरी बोलने में कोई शर्म नहीं

Wed, 02 Oct 2019 07:42 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
परेश रावल
विज्ञापन
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दो साल पहले हुई बच्चों की मौत के मामले में डॉ. कफील को कुछ मामलों में क्लीन चिट मिल गई है। इसके बाद डॉ. कफील ने कहा कि उन्हें न्याय मिल गया है। इसी के चलते डॉ. कफील ने अभिनेता परेश रावल की एक पुरानी टिप्पणी को शेयर करते हुए उनसे माफी की मांग की। परेश रावल ने भी बिना देर किए अपने पुराने ट्वीट पर माफी मांग ली है। 
विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 60 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी जिसके बाद डॉ. कफील को बच्चों की मौत का जिम्मेदार बताया गया था। तब परेश रावल ने एक ट्वीट करते हुए डॉ. कफील को दीमक की तरह बताया था। उसी का स्क्रीनशॉट लेकर डॉ. कफील ने परेश रावल से माफी की मांग की थी।
 
डॉ. कफील ने लिखा कि- परेश रावल जी मैं आपसे माफी की मांग करता हूं। हम आपके प्रशंसक हैं, कभी नहीं सोचा था कि आप छोटी सोच के होंगे और आपका रवैया अड़ियल होगा। कृपया आप मेरी जांच रिपोर्ट पढ़ें, जिसमें मुझे भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों से दोषमुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परेश रावल ने ट्वीट करते हुए कहा कि- गलत होने पर माफी मांगने में कोई शर्म नहीं है, डॉ कफील मैं माफी चाहता हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें