दबंग स्टाइल में वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करना जिले के क्राइम ब्रांच की पूरी स्वाट टीम को भारी पड़ गया। पुलिस मुख्यालय के संज्ञान लेते ही एसपी पंकज कुमार ने स्वाट टीम प्रभारी सहित पूरी टीम को लाइन हाजिर कर दिया।
सीओ सिटी आलोक सिंह को जांच का आदेश दिया है। वीडियो में प्रभारी के अलावा चार स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल पिस्टल और अन्य ऑटोमेटिक असलहे लेकर काम्बिंग करते दिखाया गया है।
इससे पहले असलहों के सौदागर को हिरासत से छोड़ने के लिए रिश्वत मांगने की ऑडियो क्लिप वायरल हो चुकी है। एसपी का कहना है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।