फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने पोलियो अभियान का बहिष्कार किया

Sun, 17 Jan 2016 09:30 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में एक आशा कार्यकर्ता के साथ हुई घटना के विरोध में रविवार को कार्यकर्ताओं ने पोलियो अभियान का बहिष्कार कर दिया। आशा कार्यकर्ता सुबह सीएमओ दफ्तर पहुंचीं और एक श्रद्धांजलि सभा की। सीएमओ के आश्वासन के बाद वह काम पर लौट आईं। कार्य बहिष्कार से दो घंटे तक खजनी ब्लॉक में पोलियो अभियान कार्यक्रम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में एक आशा को युवक ने बुलाकर रेप किया था और उसकी एमएमएस बना ली थी।

इससे पीड़ित आशा ने आत्महत्या कर ली। इस घटन के बाद से ही ऑल इंडिया आशा बहू महिला कार्यकर्ता कल्याण सेवा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव की अगुवाई में जिले की आशा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही हैं। शनिवार को खजनी ब्लॉक में आशा ने पोलियो अभियान का बहिष्कार कर धरना दिया था और रविवार की सुबह सीएमओ दफ्तर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा की। चंदा ने सीएमओ को एक ज्ञापन दिया।

चंदा यादव ने सीएमओ से आशा कार्यकर्ताओं को रहने के लिए अस्पताल में विश्राम कक्ष बनवाने की मांग की। चंदा ने कहा कि तीस जनवरी तक मांग नहीं मानी गई तो विधान सभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएमओ ने 20 जनवरी तक का मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। सीएमओ से आश्वासन मिलने के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें