गोरखपुर। जनसमस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष वैभव जायसवाल की अध्यक्षता में नगर निगम में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता चेतना तिराहे से पैदल मार्च करते हुए नगर निगम पहुंचे और प्रदर्शन कर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।
उन्होंने कहा कि महानगर में सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सड़कें टूटी है, रोड लाइटें खराब हैं मगर जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। जिला संयोजक प्रबल प्रताप शाही ने कहा कि महानगर के लोग गंदगी से परेशान हैं। फागिंग नहीं हो रही है। यदि इस व्यवस्था को जल्द नहीं बदला गया, अफसर अपने काम में सुधार नहीं लाए तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राजेश पांडेय, शिव शंकर जायसवाल, तारीख अनवर, जीसी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।