फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट

Tue, 04 Oct 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अाल‌िया भट्ट
विज्ञापन
आईजीसीएल का विधिवत शुभारंभ बुधवार को रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में फिल्म अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट करेंगी। इस दौरान स्क्रीनिंग के बाद चुनी गईं 32 टीमों के बीच 16-16 ओवरों के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


आईजीसीएल के चेयरमैन व राज्य सरकार के खेल सलाहकार डॉ.अनुराग भदौरिया ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे सिने स्टार यहां पहुंचेंगे। उद्घाटन की औपचारिकता पूरी करने के बाद वे 2.15 बजे एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे। समारोह में आईजीसीएल का थीम सांग ‘खेतों से निकलेंगे दुनिया पर छाएंगे, बल्ला घुमाएंगे किस्मत बनाएंगे’ गोरखपुर पब्लिक के स्कूल बच्चे प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान आईजी, कमिश्नर, डीएम, बिग्रेडियर जीआरडी, दोनों विश्वविद्यालय के कुलपति आदि मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सेंट्रल एकेडमी, स्टेपिंग स्टोन, आरपीएम, सेंट पॉल, रैंपस, सेंट ज्यूट्स आदि स्कूलों के छात्र भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहेंगे।

बुधवार को पहला मैच सूबा बाजार गोरखपुर और हर्रैया क्त्रिस्केट क्लब बस्ती के बीच होगा। बता दें कि पहले बॉलीवुड स्टार 24 सितंबर को आने वाले थे, लेकिन बारिश के चलते उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। स्टेडियम की सुरक्षा में लगे तीन सौ पुलिसकर्मी रिजनल स्टेडियम में बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वरुण धवन के कार्यक्रम के लिए सिविल लाइंस क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक का क्षेत्र तीन सेक्टर में बांटकर तीन सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पांच सीओ, 14 थानेदार को सुरक्षा का जिम्मा मिला है। सीओ कैंट व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


आईजीसीएल के समारोह में बुधवार को बॉलीवुड स्टार शहर में होंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रिजनल स्टेडियम से लेकर एयरपोर्ट तक सुरक्षा के चौक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के भीतर सुरक्षा का पूरा जिम्मा सीओ कैंट अभय मिश्रा को दिया गया है। उनके अलावा चार अन्य सीओ और 14 थानेदार भी यहां मौजूद रहेंगे। अतिथि के लिए बने डी घेरे के अंदर किसी को जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अव्यवस्था से बचने के लिए बाहरी लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी अलग की गई है। धर्मशाला, शाहपुर क्षेत्र से आने वाले लोग अपने वाहन पुलिस परेड ग्राउंड में खड़ा करेंगे।

इसके अलावा पर्यटन विभाग और होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। स्टेडियम के भीतर केवल अतिथि और वीआईपी लोगों की गाड़ियों को ही एंट्री दी जाएगी। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से स्टेडियम में जाने वाले लोगों की तलाशी कराने के साथ ही डीएफएमडी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें