फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया-वरुण को देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां

Wed, 05 Oct 2016 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आलिया भट्ट और वरुण धवन गोरखपुर में। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
उत्साह, उमंग और धक्का-मुक्की के बीच इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) के नाकआउट मैचों की शुरुआत बुधवार को हुई। समारोह में पहुंचे फिल्म अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। मंच की ओर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भांजनी पड़ीं। इस दौरान मची भगदड़ में कई लोग चुटहिल हो गए।
विज्ञापन


रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्धारित समय से एक घंटे देरी से अभिनेत्री आलिया भट्ट व अभिनेता वरुण धवन पहुंचे। दोनों के मंच पर चढ़ते ही स्टेडियम में मौजूद युवा जोश से भर गए। दोनों को करीब से देखने की चाहत में दर्शकों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हर कोई अभिनेत्री भट्ट व अभिनेता वरुण के पास जाना चाह रहा था। अचानक दर्शक कुर्सियां फेंकने लगे। शोर-शराबे के साथ भीड़ मंच की ओर बढ़ने लगी। उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भांजनी पड़ीं। इस दौरान मची भगदड़ में कई लोग गिरने से घायल हो गए।

इस मौके पर मंडलायुक्त अनिल कुमार, आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी शिवसागर सिंह, एसएसपी रामलाल वर्मा, डीडीयू के कुलपति प्रो. अशोक कुमार, आईजीसीएल के चेयरमैन व खेल सलाहकार डॉ. अनुराग भदौरिया आदि मौजूद रहे। पढा़ई पर ध्यान दें : वरुण रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में भीड़ का अभिवादन करते हुए फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने पहले सबको प्रणाम किया फिर कहा, आप लोग पढ़ाई पर ध्यान दें। मैं आप सभी को दिल से प्यार करता हूं। आपका प्यार ही मुझे यहां तक खींच लाया है। इससे पहले मैं झांसी में था। वहां भी मुझे लोगों का ढेर सारा प्यार मिला। जींस और टी शर्ट पहने वरुण ने कहा कि आप लोग ये न समझें कि मैं अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आया हूं। इसके बाद उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ के बारे में बताया।
विज्ञापन
रउवा के गोड़ लागत बानी : आलिया फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भोजपुरी में संबोधन किया। कहा, रउवा लोगन के गोड़ लागत बानी। आलिया के इस अंदाज के बाद सीटियां तो बजी हीं, उत्साही युवा आलिया-आलिया चिल्लाने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों को देखकर बहुत खुश हैं। आपने मुझे दिल से याद किया और मैं आ गईं। उन्होंने कहा कि आप दिला लगाकर पढ़ाई करें। साथ ही उनकी फिल्में देखें। पुलिस से भी बचते नजर आए बॉलीवुड स्टार फिल्म अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट पब्लिक के साथ ही सुरक्षा में लगे पुलिस वालों से भी बचते रहे। पब्लिक के साथ ही पुलिस वाले भी दोनों को पास से देखने को उतावले नजर आए। फोटोग्राफरों से बदसलूकी स्टेडियम में 15 मिनट तक रुकने के बाद वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट जब जाने को तैयार हुए तो फोटोग्राफरों ने पास से उनके फोटो लेने शुरू कर दिए। इसी दौरान किसी पुलिस कर्मी ने फोटोग्राफरों के साथ बदसलूकी कर दी। इसका फोटोग्राफरों और पत्रकारों ने कड़ा विरोध किया। साथ ही कार्रवाई की मांग की। आईजी मोहित अग्रवाल ने सीओ कैंट अभय कुमार मिश्र को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। कुछ लोगों का कहना है कि बॉलीवुड स्टारों को नजदीक से देखने की चाहत में पुलिस वालों ने ही फोटोग्राफरों को धक्का दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें