फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का सर्जिकल स्ट्राइक ट्रेलर : आदित्यनाथ

Fri, 30 Sep 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पीओके मे सैन्य कार्रवाई पर भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
भारतीय सेना द्वारा पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि यह तो ट्रेलर है। अगर पाकिस्तान ने फिर दुस्साहस किया तो उसे और गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि पाक प्रायोजित आतंकवाद से भारत काफी त्रस्त है। प्रधानमंत्री ने जनता से जो कहा था, वह किया है। देश की जनता बार-बार कह रही थी कि आतंकवाद फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। भारतीय जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन


उन्होंने नवाज शरीफ के जवाबी कार्रवाई की धमकी के सवाल पर कहा कि नवाज को 1971 की घटना को नहीं भूलना चाहिए, जब पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के आगे घुटने टेक दिए थे। उन्होंने कहा कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कारगिल युद्ध के समय भी प्रधानमंत्री थे। उस समय क्या हुआ, पूरी दुनिया ने देखा। वह अमेरिका से सिफारिश कर रहे थे कि भारत हमें बख्श दे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर फिर किसी ने गुस्ताखी की तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को भाजपा ने सराहा भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर की गई सैन्य कार्रवाई की भाजपा नेताओं ने तारीफ की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने पाक सीमा में घुसकर जिस तरह से आतंकवादियों को ढेर किया उससे भारतीयों का मनोबल बढ़ा है। सेना के इस पहल से साबित हो गया कि हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के इस पहल से हम सभी गौरवान्वित हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री को बधाई। वहीं भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने बेनीगंज कार्यालय पर एकत्रित होकर खुशी का इजहार किया। कहा कि सेना ने साबित किया कि अब आतंकवाद किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


भाजयुमो के महानगर मंत्री दुर्गेश बजाज एवं भाजपा नेता देवेंद्र पाल ने कहा कि भारतीय सेना ने उड़ी हमले का जवाब पीओके में सात आतंकी कैंपों का तबाह कर दे दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी कही बात को साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि था कि हम सैनिकों के बलिदान को भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने जो कहा वह कर दिखाया।
प्रधानमंत्री को बधाई देने वालों में रामजियावन मौर्य, निरंकार त्रिपाठी, विपिन सिंह, सत्यम साहनी, केएम मझवार, मनोज शुक्ला, कमलेश पटेल, छोटेलाल मौर्य, राजेश निषाद, रामप्रताप सिंह, श्यामनारायण दुबे, शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें