फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की घटनाओं को गंभीरता से ले प्रशासन: आदित्यनाथ

Sat, 30 Apr 2016 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कैंपियरगंज के बान गांव में आग लगने के बाद निरीक्षण करते सदर सांसद महंत आदित्यनाथ। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि आग की लगातार हो रही घटनाओं से भारी जन, धन की हानि हो रही है। इसे प्रशासन गंभीरता से ले तथा समय रहते पीड़ितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराए। उन्होंने यह बातें कैंपियरगंज में पीड़ित परिवारों से मिलने और उनको आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उपरांत उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों से कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना हो रही है उससे हजारों एकड़ किसानों की फसल जल कर राख हो गई। लोग बेघर हो गए। शासन द्वारा अग्नि पीड़ितों को मदद देने को कहा गया है, पर अब तक बहुत कम किसानों को आर्थिक मदद दी गई। अब तक हर थाना क्षेत्र में फायर ब्रिगेड न होना सरकार की विफलता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन तय सीमा के अंदर पीड़ितों को मदद पहुंचाएं। जिन लोगों की झोपड़ियां जल गई हैं उनको इंदिरा आवास उपलब्ध कराएं।

सांसद के साथ विजय शंकर यादव, मृत्युंजय सिंह, सुरेंद्र पांडेय, विवेक पांडेय, राजेंद्र साहनी, रामअचल, राजनाथ, झिनकू सिंह, राजनारायण पांडेय, महेंद्र प्रताप मिश्रा, अक्षयलाल यादव, बृज नारायण सिंह, मधुसूदन मिश्रा, मुकुट मिश्रा, नागेंद्र सिंह, कमलेश वर्मा, डा. दीपक सिंह, सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें