फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
देवरिया के बरहज के पटेल नगर पश्चिमी निवासी और मृतक सुमित उर्फ सन्नी जायसवाल का फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
डीजे बजाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

- हमलावरों ने पिता, भाई, बहन और पत्नी को भी किया घायल, बरहज के पटेलनगर का मामला
- नगर में तनाव, डीएम-एसपी के नेतृत्व में कई थाने की फोर्स तैनात, कमिश्नर-आईजी पीड़ित परिवार से मिले
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज (देवरिया)। पटेलनगर में शनिवार रात डीजे बजाने से मना करने पर मनबढ़ों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता, भाई, बहन और पत्नी को भी जख्मी कर दिया। हमलावरों में दूसरे समुदाय के भी कई युवक थे। घटना से गुस्साए लोगों ने दुकानों-मकानों में तोड़फोड़ की। एक धार्मिक स्थल पर पथराव का भी आरोप है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए डीएम-एसपी के नेतृत्व में कई थाने की फोर्स मौके पर डटी है। रविवार को कमिश्नर जयंत नार्लीकर और आईजी जयनारायण सिंह बरहज पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पटेलनगर में जन्माष्टमी पर झांकी सजाई गई थी। रात में डीजे बजाकर युवक नाच रहे थे। रात को मुन्नूलाल जायसवाल ने डीजे बंद करने को कहा। युवक नहीं माने तो 100 नंबर पर सूचना दे दी। पुलिस पहुंची और डीजे बंद कराकर चली गई। कुछ देर बाद कुछ युवक लाठी-डंडा लेकर मुन्नूलाल के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर उनके पुत्र सुमित उर्फ सन्नी (28) पर हमला बोल दिया। बचाव में पहुंचे मुन्नूलाल (48), छोटे पुत्र सचिन (25), पुत्री खुशबू (20), सुमित की पत्नी ज्योति (25) की भी पिटाई की। मोहल्ले के लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी शिष्यपाल के नेतृत्व में बरहज, भलुअनी, मदनपुर, रुद्रपुर थानों समेत गोरखपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। सुमित के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने प्रदुम्न मद्धेशिया, खरपत्तू, सन्नी, शालू, बिट्टू, राशिद सहित कई अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। आईजी ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें