फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जांच, फिर पति को मिला घर में प्रवेश

Mon, 11 Jul 2016 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एड्स
विज्ञापन
गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने जागरूकता का अनूठा मिसाल प्रस्तुत किया है। आज भी समाज में सेक्स जैसे विषय पर जहां लोग बात करने से झिझकते हैं। खासकर गांव में तो आज भी महिलाएं घूंघट से नहीं निकल पाई हैं, ऐसे में एक महिला ने परदेश से कमाकर लौटे पति को यह कहकर घर से बाहर कर दिया कि बिना एड्स की जांच के वह उनके साथ नहीं रह सकती। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को जांच के बाद ही महिला पति के साथ घर लौटी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके का रहना वाला एक युवक पांच साल पहले शादी के कुछ महीने बाद ही कमाने के लिए गुजरात चला गया था और तब से वह वहीं था। रविवार दोपहर वह घर लौटा और पत्नी के पास पहुंचा। पत्नी ने कुशलक्षेम तो पूछा मगर साथ रहने से इन्कार कर दिया। उसने साफ कह दिया कि पहले एड्स की जांच करा लो उसके बाद ही साथ में रहेंगे।

पत्नी के इस व्यवहार से पहले तो पति भी भड़क गया, मगर समझाने पर वह मान गया। सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब दोनों मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मौजूद लोगों को पूरी बात बताई। इसके बाद पति की जांच हुई तो पति ने पत्नी से भी जांच कराने को कहा और उसी समय उसकी भी जांच हो गई। दोनों की जांच रिपोर्ट थोड़ी ही देर में आ गई, जिसमें दोनों में एड्स नहीं था। उसके बाद दोनों खुशी-खुशी घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें